फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान की सीबीआई जांच पूरी, जल्द पेश होगा चालान

Tue, 04 Sep 2018 11:20 AM IST
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुचर्चित वन रक्षक होशियार सिंह की मौत के मामले से जुड़े सेरी कतांडा वन बीट में अवैध कटान की सीबीआई जांच पूरी हो गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी की छानबीन में पता चला है कि वन माफिया ने जंगल में सैकड़ों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है।

विज्ञापन


एक साल के भीतर काटे गए पेड़ों की संख्या 250 के करीब बताई जा रही है। इस लकड़ी की कीमत बाजार में करोड़ों में आंकी जा रही है। सीबीआई ने इन पेड़ों की निशानदेही कर इनका आकलन कर लिया है।

अब जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जंगल में हजारों की संख्या में पेड़ कटे हैं। मगर इनमें ज्यादातर पेड़ वर्षों पहले कटे हैं और इसको लेकर जांच एजेंसी विभाग से भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं जुटा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 पेड़ एक साल की अवधि में काटे गए

प्रतीकात्मक तस्वीर
मगर देवदार के करीब 250 पेड़ एक साल की अवधि में काटे गए हैं। इनके ठूंठ जंगल में मिल गए हैं। कई पेड़ ऐसे भी हैं, जिन्हें वन माफिया जड़ समेत उखाड़कर ले गया है। इसका कोई सबूत पीछे नहीं छूटा है।

घने जंगल में इसका आकलन करना काफी मुश्किल है। मामले में वन विभाग के बीओ समेत अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में सीबीआई अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है जबकि तस्करी में इस्तेमाल होने वाले टिपर समेत अवैध लकड़ी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें