शिमला। सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों को भरने के लिए टुटू, ननखड़ी, बसंतपुर और छोहारा के विकासखंड कार्यालय में 19 से 22 सितंबर तक रोजगार शिविर लगेगा। रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर के भर्ती अधिकारी अर्पित रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार 19 सितंबर को बीडीओ कार्यालय टुटू, 20 सितंबर को बीडीओ कार्यालय ननखड़ी, 21 सितंबर को बीडीओ कार्यालय बसंतपुर और 22 सितंबर को बीडीओ कार्यालय छोहारा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। शारीरिक मापदंड लंबाई 168, सीना 80-85 तथा वजन 56 से 95 के बीच होना चाहिए। उम्र 21 से 37 तक और योग्यता 10वीं पास निर्धारित की है। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद 16500 से 19000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, इंक्रिमेंट और पेंशन बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। आवेदकों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और रोजगार पहचान साक्षात्कार के लिए अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 70601-79415 या 85580-62252 पर भी संपर्क कर सकते हैं। संवाद