शिमला। श्वेतांबर जैन समुदाय के पर्वाधिराज पयुर्षण महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार को चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया। स्वाध्यायी नरेश जैन और अरुण जैन ने महावीर के तप, त्याग, व्रत के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सुबह अंतगढ़ सूत्र का पाठ हुआ। सूर्यास्त के बाद प्रतिक्रमण हुआ। इसमें भगवान से दिनभर में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी गई। एसएस जैन सभा के सचिव कुलभूषण जैन ने बताया कि 17 सितंबर को एकाशना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सभा के प्रधान अविनाश जैन, आरएल जैन, शैलेश जैन, राजकुमार जैन, प्रशांत जैन, रमन जैन और हर्षित जैन मौजूद रहे। संवाद