फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 800 पद

Mon, 28 Jan 2019 05:58 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए बेरोजगार दसवीं पास युवाओं के पास मौका है। सिक्योरिटी गार्ड के 800 पदों को भरने के लिए 30 जनवरी को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार होंगे। पदों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए 19 से 35 वर्ष के बीच वाले पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। 

प्रदेशभर के किसी भी जिले से संबंध रखने वाले पुरुष अभ्यर्थी इन पदों के लिए 30 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार दे सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बोनोफाइड सर्टिफिकेट तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान का कहना है कि 30 जनवरी को 10:30 बजे प्रदेश के योग्य अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

पांवटा कॉलेज में 8 फरवरी को रोजगार मेला 

श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा में 8 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। इसमें युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी पांवटा कॉलेज में साक्षात्कार के लिए 8 फरवरी को सुबह 10 बजे पहुंचें। 

पांवटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. देविंद्रा गुप्ता ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव के तहत रिलाइंस जिओ इंफ्राकॉम लिमिटेड रोजगार मेलेे का आयोजन कर रहा है। जिससे युवाओं को उद्योग जगत में विक्रय संचालन के क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर मिल सके।

इसके लिए बीए, बीकॉम, बीएससी स्नातक डिग्री में कम से कम 40 फीसदी अंकों के साथ अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक के प्रार्थी पात्र होंगे। इच्छुक प्रार्थी 8 फरवरी को सुबह 10 बजे पहुंचें।

अपने सभी मूल व सत्यापित प्रमाण पत्रों, शैक्षणिक योग्यता (10वीं से लेकर स्नातक व इससे आगे), हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के फोटो व रिज्यूम सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें