फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे वरिष्ठ और शतायु मतदाता

Fri, 30 Sep 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर प्रदेश के वरिष्ठ एवं शतायु मतदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेेगा। स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी अभी भी चुनावी प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरीझंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर प्रदेश के वरिष्ठ एवं शतायु मतदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेेगा। स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी अभी भी चुनावी प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं। सम्मान समारोह एक अक्तूबर से होगा। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,093 मतदाता हैं। इनमें 100 वर्ष से अधिक आयु के 1,190 मतदाता हैं। इन्हें राज्य निर्वाचन विभाग सम्मानित करेगा। जिला कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2,936 वरिष्ठ मतदाता हैं। कांगड़ा के ही फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 72 शतायु मतदाता हैं।

विज्ञापन


यदि शतायु मतदाता सम्मान समारोह में शामिल न हो पाएं तो उन्हें घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शुक्रवार को कहा कि मतपत्र के समय से आधुनिक मतदान प्रणाली के साक्षी रहने वाले इन मतदाताओं को विभाग सम्मानित करेगा। निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में योगदान के लिए उन्हें प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।  इनके मतदान को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आयोग प्रयासरत है।

वृद्ध जनाें को घर से मतदान करने की सुविधा मुहैया करवाने के साथ मतदान केंद्राें पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। कहा कि विभिन्न जिलों और उपमंडलों में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ मतदाताओं के बहुमूल्य अनुभवों से अन्य मतदाताओं विशेषकर युवाओं को जागरूक एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेेरित कर सकते हैं। इसलिए वरिष्ठ मतदाताओं की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग सदैव प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें