फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन दो शहरों में होगा अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती का आयोजन

Tue, 29 May 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। 29 जून को मंडी के ऐतिहासिक पडल मैदान में इसकी शुरूआत होगी। 

विज्ञापन

यह बात प्रदेश के वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जुलाई में सोलन में ऐसा ही आयोजन किया जाएगा। यहां आयोजित होने वाली फाइट बड़े स्तर पर पहली बार भारत में देखने को मिलेगी। हिमाचल से दस खिलाड़ियों को भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

इस मौके पर उनके साथ विश्व प्रसिद्घ रेसलर द ग्रेट खली भी मौजूद रहे। ग्रेट खली ने कहा कि मंडी में 29 जून और सोलन में 7 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर की डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें टीवी पर दिखने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी राखी सावंत और सपना चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता में बड़ा धमाल होगा

इसलिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता में बड़ा धमाल होगा। उन्होंने कहा कि वह पहले कई राज्यों में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता करवा चुके हैं लेकिन वह पहली बार अपने प्रदेश में यह आयोजन करवा रहे हैं।

इसके चलते वह बेहद खुश है व उत्साहित हैं। खली ने कहा कि इस आयोजन में वह किसी भी तरह की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। 
 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इन दिनों जंगलों में आग की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं।

यह चिंता का विषय है। आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। इस मौके पर विधायक सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष व अध्यक्ष पंचायत समिति

राजगढ़ प्रताप ठाकुर, हंस चैरिटेबल फाउंडेशन के संचालक परविंद्र बिष्ठ, राजपाल ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, विनय शर्मा, जगदीश शर्मा, जयप्रकाश, तारा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें