शिमला/सुन्नी। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सुन्नी में सोमवार सुबह से बार-बार बिजली कट लगते रहे। बिजली की आंख मिचौनी के चलते इस इलाके में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल, कॉलेजों के अलावा विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को इस दौरान कार्याें को पूरा करने के लिए बिजली के आने का इंतजार करना पड़ा। लोगों के अनुसार सुबह नौ बजे से ही यह कट लग रहे थे। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों ने बिजली की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। विद्युत उपमंडल सुन्नी के एसडीओ धर्मप्रकाश ने बताया कि बिजली कट नहीं था। लेकिन तहसील और अन्य दो जगहों पर बिजली को लेकर काम चल रहा था। इस कारण कुछ देर के लिए कट लगा होगा, लेकिन दिन भर किसी तरह का कट नहीं लगा है। संवाद