फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अवैध वसूली पर महिला कर्मी को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के पुराने बस अड्डे पर बने सार्वजनिक शौचालय में महिलाओं से अवैध वसूली करने वाली महिला कर्मी को नगर निगम ने हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम उपमहापौर उमा कौशल ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों का संचालन करने वाली कंपनी को तुरंत इस कर्मी को यहां से हटाने को कहा है। इसका तबादला दूसरी जगह करने को कहा है। उपमहापौर के अनुसार पुराने बस अड्डे पर बने शौचालय में यह महिला कर्मी महिलाओं से यूरिनल के बदले भी शुल्क वसूली कर रही थी। हाईकोर्ट के आदेशानुसार महिलाओं से यूरीन के बदले शुल्क नहीं वसूल सकते। उपमहापौर ने शहर में बाकी सार्वजनिक शौचालयों में तैनात कर्मचारियों को भी इस बारे में सख्त हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। उपमहापौर का कहना है कि यदि शौचालयों में अवैध वसूली जा रही है तो इसकी निगम में शिकायत दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें