फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 11 उद्यान विकास अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नियुक्ति के निर्देश जारी

Wed, 31 Jul 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवा संघ के अध्यक्ष डाॅ. रंजन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्याक्ष डाॅ. समीर सिंह राणा और महासचिव डाॅ. कुशाल सिंह मेहता ने इसके लिए सरकार और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।

 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने बागवानी विभाग के 11 उद्यान विकास अधिकारियों को पदोन्नत कर नियुक्ति के निर्देश जारी किए हैं। इसमें बेगराम को विषय विशेषज्ञ उद्यान पांगी (चंबा), प्रियमदा कौशल को विषय विशेषज्ञ उद्यान चंबा, सुरेंद्र सिंह को विषय विशेषज्ञ उद्यान चौपाल (शिमला), डाॅ. सरिता देवी को विषय विशेषज्ञ उद्यान केलांग (लाहौल), डाॅ. अजय रघुवंशी को विषय विशेषज्ञ उद्यान सिधपुर (मंडी), विनोद कुमार को विषय विशेषज्ञ उद्यान राजगढ (सिरमौर), राजकुमारी नेगी को विषय विशेषज्ञ उद्यान धर्मशाला (कांगड़ा), संजय कुमार शरेरा को विषय विशेषज्ञ उद्यान ऊना, डाॅ. जीना को विषय विशेषज्ञ उद्यान सदर (बिलासपुर), डाॅ. संजीव नरयाल को विषय विशेषज्ञ उद्यान मैहला तीसा (चंबा), और चमेली कुमारी को विषय विशेषज्ञ उद्यान आनी निरमंड (कुल्लू) लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवा संघ के अध्यक्ष डाॅ. रंजन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्याक्ष डाॅ. समीर सिंह राणा और महासचिव डाॅ. कुशाल सिंह मेहता ने इसके लिए सरकार और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें