फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत देने के बजाय सरकार ने किया दिवालिया : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा जिलाध्यक्ष शिमला केशव चौहान ने तहबाजारियों के मामले में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब तहबाजारियों को दिवाली पर राहत देने के बजाय उन्हें दिवालिया होने की स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि एक साल से लोअर बाजार, संजौली, लक्कड़ बाजार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तहबाजारी करने वाले छोटे कारोबारियों को हटाया जा रहा है। इससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार और नगर निगम को इन गरीब कारोबारियों के लिए ऐसी स्थायी नीति बनानी चाहिए, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो और छोटे व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहारों के दौरान भी नगर निगम के कर्मचारियों को भेजकर तहबाजारियों को उनके स्थानों से हटाया गया और उनका सामान जब्त किया गया। केशव चौहान ने कहा कि तहबाजारियों की समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें