फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड पर जल्द पूरा होगा डक्ट का काम, सड़क की होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 145 करोड़ रुपये की यूटिलिटी डक्ट परियोजना के काम की समीक्षा की, स्ट्रीट लाइटें लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजधानी के मालरोड पर तारों के जंजाल को भूमिगत करने के लिए बन रहे डक्ट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को 145 करोड़ रुपये की यूटिलिटी डक्ट परियोजना के काम की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह डक्ट छोटा शिमला से विली पार्क तक बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई सात किलोमीटर रहेगी। छोटा शिमला से ओकओवर तक सड़क के नीचे डक्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बाकी बचे काम को अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां सड़क की टारिंग करने और स्ट्रीट लाइट लगाने के काम को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला न सिर्फ प्रदेश की राजधानी है, बल्कि प्रमुख पर्यटन गंतव्य भी है। इसके आकर्षण को बनाए रखा जाना चाहिए। डक्ट के बनने से शहर को तारों के जाल से मुक्ति मिलेगी। इससे पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। इस परियोजना के तहत छोटा शिमला से विली पार्क, सचिवालय से होते हुए राजभवन से ओकओवर तक और शेरे-ए-पंजाब पंजाब से लोअर बाजार से सीटीओ तक यूटिलिटी डक्ट का नेटवर्क बिछाया जा रहा है। डक्ट में बिजली, पानी की लाइनों के साथ-साथ अन्य यूटिलिटी केबल भी बिछाई जाएंगी। इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जनारथा, सुरेश कुमार और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें