शिमला। आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम निरीक्षण करने पहुंची। विभाग की ओर से तीन सदस्यीय टीम मौके पर आई। टीम ने ओपीडी में लगे स्मोक डिटेक्टर की जांच की। बताया जा रहा है कि कई ओपीडी में यह स्मोक डिटेक्टर नहीं चल रहे थे। इन्हें दुरुस्त करवा दिया है। इसके अलावा दमकल उपकरणों की जांच भी की। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार दोपहर बाद स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम, डिवीजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र कुमार और सब फायर ऑफिसर जगदीश निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान आईजीएमसी के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय सूद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, लोक निर्माण विभाग और इलेक्टि्रक विंग के अधिकारी भी शामिल रहे। संवाद