शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में बीएड परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने सुबह की पाली परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में 59 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और परीक्षा समय पर शुरू हुई। प्रदेशभर के 52 परीक्षा केंद्रों में इस बार 10,413 नियमित और 887 पत्राचार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पहले ही नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की तैनाती की है और अब निरीक्षण के जरिये केंद्रों को स्पष्ट संकेत दिया है कि नियमों से कोई समझौता नहीं होगा। मंगलवार को सभी केंद्रों से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की रिपोर्ट मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र अधीक्षकों को प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। संवाद