फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव के INS विराट पर जाने का सच आया सामने, उस दिन ड्यूटी पर तैनात अफसर का बड़ा खुलासा

Fri, 10 May 2019 04:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
सेवानिवृत्त चीफ ईटी (इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन) ऑफिसर राजेश सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान पर घमासान मचा हुआ है। आईएनएस विराट में शामिल टीम के सदस्य और उस दिन ड्यूटी पर तैनात सेवानिवृत्त चीफ ईटी (इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन) ऑफिसर राजेश सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 1987 में विमान वाहक आईएनएस विराट के भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद उसका अभ्यास चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
INS Viraat - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान आईएनएस को कई जगह ले जाया जा रहा था। लक्षद्वीप में आईएनएस विराट को ले जाया गया तो वहां तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपने परिवार और अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ छुट्टियां बिता रहे थे। इस दौरान एक दिन राजीव गांधी आईएनएस विराट में आए थे और अपने परिवार के साथ एक रात काटी थी।
विज्ञापन

3 of 5
sonia rajiv gandhi
इस दौरान पूर्व पीएम के ससुराल पक्ष के लोग नहीं थे। न ही अमिताभ बच्चन आईएनएस में गए थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जहां भी जा रहे थे कई उच्च अधिकारी गतिविधियों को देखने के लिए आ रहे थे। अमर उजाला से बातचीत में सेवानिवृत्त राजेश सिंह राणा ने बताया कि यह एक संयोग था कि लक्षद्वीप में राजीव गांधी छुट्टियां मना रहे थे और आईएनएस विराट अभ्यास के दौरान वहां पहुंचा।

4 of 5
नरेन्द्र मोदी-राजीव गांधी
आईएनएस विराट का लक्षद्वीप में पहुंचने की बात राजीव गांधी को पता चली तो वह भी एक दिन उसमें रहने के लिए आए थे। इसके अंदर होने वाली गतिविधियों को जाना। राजेश सिंह राणा ने साल 1977 से 1992 तक जल सेना में सेवाएं दीं, जबकि जल सेना से ईटी (इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन) ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 1987 में आईएनएस विराट भारत लाने वाली जल सेना के दल का राजेश सिंह राणा सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजीव गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए राजीव गांधी पर ससुराल के लोगों के साथ आईएनएस विराट में दस दिन छुट्टियां बिताने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी अपने ससुराल के लोगों के साथ आईएनएस विराट युद्धपोत पर 10 दिन तक छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। यह लोग 10 दिन तक एक द्वीप पर रहे और पूरा अमला उनकी सुरक्षा में तैनात रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें