फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup से ठीक पहले अंग्रेजों ने उड़ाई वॉर्नर की खिल्ली, टी-शर्ट पर लिख दिया 'बेईमान'

Fri, 10 May 2019 04:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बार्मी-आर्मी द्वारा शेयर की गई डेविड वॉर्नर की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉल टेंपरिंग के आरोपों के बाद बैन झेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट चुके डेविड वॉर्नर का इंग्लैंड के फैंस क्लब बार्मी-आर्मी ने मजाक उड़ाया है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले बार्मी-आर्मी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें वॉर्नर की टी-शर्ट पर 'चीट्स' (बेईमान) लिखा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
टी-शर्ट के जिस हिस्से पर 'चीट्स' लिखा है, वहां पहले 'ऑस्ट्रेलिया' लिखा हुआ था। बार्मी-आर्मी ने वॉर्नर के साथ नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क की भी तस्वीर डाली। इसमें दोनों खिलाड़ी हाथ में गेंद की जगह सैंड पेपर लिए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
बार्मी-आर्मी के इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम वर्ल्ड कप में इस तरह के स्वागत से हैरान नहीं होगी। हम इसके लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप में यह विवाद शायद कम उठे, लेकिन उसके बाद एशेज सीरीज में इस तरह की बातें ज्यादा होंगी।'
 

 

4 of 6
डैरेन लेहमैन
तत्कालीन कोच डैरेन लैहमेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था। बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद लैंगर को टीम का कोच बनाया गया था। एक अप्रैल 2018 से अब तक लैंगर की कोचिंग में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
विज्ञापन

5 of 6
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
वॉर्नर और स्मिथ पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए हैं। दोनों पर एक साल का प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप अभियान की बात करें तो 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 25 जून को इंग्लैंड के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें