शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला ने राहुल चावला के वित्तीय सहयोग से प्रोफेशनल-ग्रेड क्रिकेट किट खिलाड़ी प्रीत को भेंट की। प्रीत राइजिंग टैलेंट क्रिकेट एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व की तैयारी के लिए उच्चस्तरीय कोचिंग ले रहा है। प्रीत शिमला का निवासी है। किट हस्तांतरण समारोह रोटरी टाउन हॉल, द मॉल शिमला में इनर व्हील सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने कहा प्रतिभा को आर्थिक बाधाओं के कारण नहीं रुकना चाहिए। इस दौरान पीडीसी भुवन राणा, उपाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, सचिव अश्मिता शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य नमिता नाग, पीपी रेखा सूद, पीपी किरण मंचंदा, पीपी मीनाक्षी सूद, पीपी निरुपमा चौधरी, इनर व्हील सदस्य तरणजीत कौर भोपाल और रवीना जींदानी मौजूद रहीं। संवाद