शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला ने कैंसर अस्पताल आईजीएमसी में बुधवार को दो बड़े आउटडोर छाते दान किए। यह पहल मरीजों और उनके परिजनों को धूप और मौसम से राहत देने के लिए की गई है। यह छाते अस्पताल के ओपीडी वेटिंग एरिया, प्रांगण और परिजनों के विश्राम क्षेत्र में लगाए हैं। इनका उद्देश्य बाहर इंतजार करने वाले लोगों को आवश्यक छाया प्रदान करना है। यह स्थापना कैंसर अस्पताल आईजीएमसी शिमला के एचओडी डॉ. मनीष गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम में डॉ. कुशा पंडित चावला और सदस्य रवीना जियंदानी उपस्थित थीं। संवाद