शिमला। राजधानी के डीडीयू और रिपन अस्पताल में इनर व्हील क्लब ने बुधवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को एक वॉकर और रेज्ड टॉयलेट सीट भेंट की। क्लब की अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने कहा कि इस दान से बाथरूम का सुरक्षित इस्तेमाल भी सुनिश्चित होगा। क्लब सचिव अश्मिता शुक्ला ने वॉकर और टॉयलेट सीट को प्रायोजित किया। यह दान स्त्री रोग विभाग के डॉ. हिमांग झराइक के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर क्लब की उपाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा और संयुक्त सचिव प्रियंका वत्स भी मौजूद थीं। संवाद