शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास और परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने क्षमता निर्माण और संस्कृत भाषा के कॅरिअर अवसरों पर भी प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष दीपाली धौल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक दीप लता ने सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। दूसरे सत्र में छात्र कल्याण डीन रोशन लाल जिंटा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। जिंटा ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्र कल्याण सेवाओं और छात्रावास संबंधी सुविधाओं की भी जानकारी दी। संवाद