फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वर्ण पब्लिक स्कूल में दी रोजगार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के स्वर्ण पब्लिक विद्यालय में शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला रोजगार कार्यालय के संसाधन व्यक्ति सुरेंद्र कुमार, अनुराधा और डिंपल ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के बाद रोजगार कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया, रुचि एवं योग्यता के अनुसार विषय चयन तथा मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स सहित विभिन्न व्यावसायिक तथा कौशल पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। संसाधन व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही समय पर उचित दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें