शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला बिजनेस स्कूल (एचपीयूबीएस) में मंगलवार को किशोरों एवं युवा महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरजे महाजन ने किशोरियों के प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोकथाम संबंधी देखभाल बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में सही जानकारी और संवाद की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती हैं। कार्यक्रम में एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. प्रमोद शर्मा, डॉ. पुनीत भूषण, प्रो. पवन गर्गा, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान और डॉ. विनोद नेगी मौजूद रहे। संवाद