फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल में दी रैबीज से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग की एनएसएस इकाई की ओर से रैबीज के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैबीज बीमारी के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय जुब्बड़हट्टी के पशु चिकित्सक डॉ. विकास रांटा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुब्बड़हट्टी की डॉ. श्रद्धा शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. विकास रांटा ने बताया कि रैबीज कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने से मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है। यदि समय पर उपचार न किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इन जानवरों के काटने पर तुरंत रैबीज का टीका लगाएं। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें