शिमला। राजधानी के टुटू स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें एचडीएफसी बैंक और हेल्पएज इंडिया के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश अग्रवाल ने की। एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक विकास शर्मा ने वित्तीय योजनाओं, बचत खातों, सावधि जमा और निवेश विकल्पों की जानकारी दी। हेल्पएज इंडिया के निदेशक राकेश राजेश ठाकुर ने साइबर और निवेश धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस दौरान राकेश राजेश ठाकुर ने टुटू में डे-केयर सेंटर खोलने का सुझाव दिया। वार्ड नंबर सात की पार्षद अनिता शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। संवाद