फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलीनी और कनलोग में दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने वार्ड नंबर 33 खलीनी और वार्ड नंबर 34 कनलोग में फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज (फेमेक्स) का आयोजन किया। एसडीआरएफ ने लोगों को आपदा प्रबंधन और भूकंप तथा भूस्खलन के दौरान बचने के उपाय बताए। अभ्यास का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने किया। उन्होंने घटनास्थल तक पहुंचने और निकासी मार्गों का आकलन किया। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में आपदा से बचाव, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ सहयोग करने पर भी जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें