जुन्गा (शिमला)। भारतीय डाक विभाग शिमला मंडल के सौजन्य से मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीपीओ शिमला के उपमंडल प्रमुख विजय कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय जनता को डाक विभाग की नई सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डाक विभाग की सेवाओं, बचत खाता, आरडी, इंश्योरेंस, बीसी, एटीएम सुविधा जैसी प्रभावकारी एवं विश्वसनीय योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों के साथ परिचर्चा भी की और उनके द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर दिए। इस मौके पर कॉलेज प्रशासन के सहयोग से विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनता के आधार कार्ड भी अपडेट कराए गए। प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने सामुदायिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए डाक विभाग का आभार जताया। संवाद