शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटू में शनिवार को उड़ान पहल के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। व्यक्तिगत फाउंडेशन की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलदीप सैनी ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता से निपटने के बारे में जानकारी दी। मेजर विकास ने विद्यार्थियों को नशे से बचने और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रशिमा राणा और व्यक्तिगत फाउंडेशन की संस्थापक अरुणिमा मौजूद रहीं। संवाद