फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्मचारियों को दी सुदर्शन क्रिया की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में समग्र शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से विशेष शिविर लगाया गया। यह पहल समग्र शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश शर्मा की ओर से की गई है। सुबह के समय हुए पहले सत्र में करीब 120 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक टीम श्वेता गुप्ता, सोनिया मिनोचा, गिन्नी गोयल, ममता सूद और नवीन नरवाल कर रहे हैं। पहले दिन प्रतिभागियों को गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की विकसित प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने श्वास की लय को संतुलित करने वाली इस तकनीक का अभ्यास किया जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके व्यवहार तथा ऊर्जा में दिखाई दिया। समग्र शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारी राज्य के शैक्षिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उनका स्वस्थ और तनाव मुक्त रहना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें