फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर में दी लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विकासनगर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बिजनेस ऑफिस और टीपी हब शिमला की ओर से आयोजित इस अभियान में आम जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों तथा बीमा की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने वाहन चालकों और स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों और विनियमों की जानकारी दी। विशेष रूप से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (तीसरे पक्ष का बीमा) की कानूनी अनिवार्यता और इसके लाभों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने समझाया कि दुर्घटना की स्थिति में यह बीमा किस प्रकार वित्तीय और कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य व्यवसाय प्रबंधक बकील चंद, तनु मोहिल, आयुष नेगी, गरिमा, प्रतिभा, भारती, वेद प्रकाश शर्मा और चर्म चंद शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें