शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता तारा चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, व्यक्तिगत बीमा के महत्व और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर सावधानी और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अंत में सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. मैदान शांडिल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद