फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में दी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर में वीरवार को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद स्कूल में चरित्र निर्माण और चरित्र विकास पर भी एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता के तौर पर अधिवक्ता विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। भारतीय संविधान में 6 मौलिक अधिकार दिए हैं, जो नागरिकों को व्यक्तित्व विकास, गरिमा और न्याय के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि यह अधिकार प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता तथा न्याय प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने अधिवक्ता विवेक शर्मा का छात्रों को जागरूक करने पर आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें