फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि में दी बैंक में कॅरिअर बनाने का जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वीरवार को कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसका आयोजन शिमला के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय और भारतीय रिजर्व बैंक शिमला ने मिलकर विवि प्लेसमेंट एवं कॅरिअर सेल के संयुक्त तत्वाधान में किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की शिमला शाखा के प्रबंधक यश वर्मा, आयुष राजपूत, शिवानी बहराल ने बैंक में कॅरिअर बनाने और इसके लिए की जाने वाली तैयारी की जानकारी दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं कॅरिअर सेल के वेब आधारित पोर्टल को लांच किया। मैसर्ज एक्सेल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेउ, मैसर्ज उलीगो क्रिएटिव सर्विसेज और मैसर्ज पी सॉफ्ट इंफॉर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा, डीएसडब्लू प्रो. ममता मोक्टा और अधिष्ठाता छात्र कल्याण आचार्य ममता मोक्टा ने भी शिरकत की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें