फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोघी में लोगों को दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के शोघी में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिला वित्तीय साक्षरता समन्वयक आकाश गुप्ता ने वित्तीय साक्षरता के लाभों की जानकारी दी। इसके अलावा मुद्रा लोन योजना सहित अन्य सरकारी ऋण योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। गुप्ता ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ एटीएम पिन, आधार नंबर, ओटीपी की जानकारी साझा न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें