शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की शिक्षिका डाॅ. मीना शर्मा स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने अभियान को ग्रीन कैंपस-वेस्ट टू वेल्थ का नाम दे रखा है। इनके साथ अब कई शिक्षक भी इस अभियान में जुड़ गए हैं। शिक्षकों का यह समूह प्रदेश के 8 जिलों का प्रतिनिधित्व करता है। डॉ. मीना शर्मा ने छात्रों, शिक्षकों और अन्यय कर्मचारियों की मदद से 35 किलोग्राम से अधिक सिंगल-यूज प्लास्टिक इकट्टा किया तथा नगर निगम को बेचा। इससे आरकेएमवी को 2400 रुपये मिले हैं। ब्यूरो