फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्यारकोटी स्कूल में दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल क्यारकोटी में पर्यावरण दिवस पर सात दिवसीय समर कैंप लगाया गया। कैंप में विद्यार्थियों को पर्यावरण के बचाव के बारे में जागरूक किया। कैंप में पहले दिन विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे दिन स्थायी खाद्य प्रणाली अपनाने, तीसरे दिन इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन, चौथे दिन कचरा प्रबंधन, पांचवें दिन ऊर्जा बचाओ, छठे दिन जल बचाओ और सातवें दिन एकल इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को न कहें विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके साथ ही इन विषयों पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। बच्चों ने इस दौरान जलस्रोतों की सफाई भी गई। इको क्लब प्रभारी मीनू जसवाल और रजनी कुमारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य नाविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें