फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी में 175 लोगों के बनाए ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। परिवहन विभाग की ओर से तारादेवी में हुए ड्राइविंग टेस्ट में 175 लोगों के लाइसेंस बनाए गए। इसके अलावा करीब 103 वाहनों की पासिंग हुई है। इसमें व्यावसायिक वाहनों की संख्या 81 और निजी वाहनों की संख्या 22 है। व्यावसायिक वाहनों में टैक्सी, पिकअप, स्कूल बसें और ट्रक शामिल हैं जबकि निजी वाहनों में कार, स्कूटी और बाइकों के लाइसेंस लोगों ने बनवाए। परिवहन विभाग की ओर से तारादेवी में सुबह 10 से दोपहर 1:00 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिए गए। इसमें आरएलए ग्रामीण, शहरी और आरटीओ के अधीन लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोग शामिल हैं। वही 12 जून को वाहनों की जांच के बाद पासिंग की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें