फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाटक से दी डिजिटल इंडिया की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय वार्षिक विशेष एनएसएस शिविर का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया विषय पर एक शिक्षाप्रद नाटक का मंचन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बॉलीवुड नृत्य और पारंपरिक नाटी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर रोजिली टीएल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कानू मेहता और अनूप दिल्टा ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर एनएसएस अध्यक्ष सिमरीन कौर और सचिव अविशी सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें