शिमला। संजौली कॉलेज में बुधवार को स्तन और गर्भाशय कैंसर को लेकर छात्राओं को जानकारी दी गई। कमला नेहरू महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. निशी सूद ने बताया कि आमतौर पर 50 साल की उम्र के बाद ही इस तरह के कैंसर के बारे में पता चलता है। कहा कि मासिक धर्म अनियमित होने पर अस्पताल में जरूर चेकअप करवाना चाहिए। इससे बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है। कॉलेज के सम्मेलन कक्षा में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रकोष्ठ की समन्वयक डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, अनुज शर्मा, प्रो. अनुपमा चौधरी, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. पूर्णिमा थापर, आदर्श शर्मा और अक्षय आजाद भी मौजूद रहीं। ब्यूरो