हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच महंगाई लगातार बढ़ी है। पिछले तीन महीने में अरहर, काबुली चना और मसूर के दाम 200 से 800 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं। सरसों और रिफाइंड तेल के दाम भी 5 से 13 रुपये लीटर तक बढ़े है। इसका सीधा असर आम जनता के बजट पर पड़ रहा है। सितंबर में 9,600 रुपये क्विंटल अरहर के दाम 10,100 रुपये हो गए हैं। मसूर दाल के दाम 800 रुपये तक बढ़े हैं। काबुली चना के दाम 700 रुपये उछाल के साथ 9,000 रुपये क्विंटल पहुंच गए हैं। इधर, यूक्रेन-रूस युद्ध का असर लगातार बाजार में देखने का मिल रहा है।
इनके दाम बने हैं स्थिर
दाल 1 सितंबर 24 नवंबर
उड़द 92-110 92-110
मूंगी 86-88 92-95
मलका 83-85 83-85
चना 61-63 61-63
दाल चना 60-64 60-64
बासमती 63 63 (प्रतिकिलो)