बेर 120 रुपये किलो, केले 100 रुपये दर्जन संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महाशिवरात्रि से पहले फलों के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। फलों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ोतरी हुई है। लोअर बाजार सब्जी मंडी में दो दिन पहले 100 रुपये किलो बिकने वाले बेर शुक्रवार को 120 और 80 रुपये दर्जन बिकने वाले केले 100 रुपये दर्जन की दर से बिके।
महाशिवरात्रि पर इन फलों की सबसे ज्यादा मांग होती है। इसके अलावा 60 रुपये में बिकने वाला पपीता 70 और 100 रुपये में बिकने वाला चीकू 70 और स्ट्रॉबेरी का डिब्बा 60 की जगह 80 रुपये में बिका। हरे अंगूर 200 और काले अंगूर 300 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहे हैं। इन दिनों मंडी में फलों की अधिकतर सप्लाई दिल्ली से आ रही है। महाशिवरात्रि के दौरान अधिकतर लोग शिव की पूजा करने के लिए व्रत रखते हैं। इस दौरान लोग पूरा दिन केवल फलों का सेवन करते हैं जिसके चलते बाजार में पर्व के दो या तीन दिन पहले फल विक्रेता दाम बढ़ा देते हैं। इस दौरान फलों की ज्यादा मांग रहती है। यही स्थिति बाजारों में नवरात्रों के दौरान भी होती है। फल विक्रेता अयान कुरेशी ने बताया कि बाहरी राज्यों से ही फल महंगे दामों पर मंडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांग के फलों की सप्लाई कम आ रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने के साथ दामों में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
लोअर बाजार सब्जी मंडी में फलों के दाम (प्रतिकिलो में) फल पहले दाम अब दाम