फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इग्नू ने दिसंबर 2026 टीईई के एडमिट कार्ड किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
25 नवंबर से दो पालियों में होंगी परीक्षाएं, बिलासपुर जिले में बनाए गए दो केंद्र
विज्ञापन

बिलासपुर।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ओडीएल और ऑनलाइन माध्यम से संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगी। इनका आयोजन प्रतिदिन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिले में राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं और बिलासपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी अपने यूजरनेम और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग-इन कर दिसंबर 2026 टीईई हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा केंद्र और तारीखों की जांच जरूर करें। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी और इग्नू द्वारा जारी मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें