अब इंदिरा आवास योजना की राशि के लिए पंचायत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। योजना की राशि सीधे पात्र व्यक्ति के अकाउंट में आएगी। पब्लिक फाइनांस मैनेजमेंट सिस्टम के तहत राशि पात्र व्यक्ति के खाते में डाली जाएगी। इससे संबंधित सूचना केंद्र से ग्रामीण विकास विभाग के पास पहुंच चुकी है।
सभी जिलों में योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। व्यक्ति का पूरा पता, आधार कार्ड और राष्ट्रीयकृत बैंक का खाता नंबर आदि अपलोड किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही संबंधित व्यक्तियों के खातों में योजना की राशि डाली जाएगी।
राज्य में इंदिरा आवास योजना के तहत 2015-16 की राशि पहुंच चुकी है। करीब 17 करोड़ की राशि पहुंची है। राशि का आवंटन पात्र लोगों का ऑनलाइन डाटा अपलोड होने के बाद किया जाएगा। पहले जिला स्तर पर राशि आवंटित की जाती थी। उसके बाद ग्रामीण विकास विभाग के पास पैसे आते थे। फिर खंड स्तर पर पैसों का आवंटन होता था। पंचायतों में पैसा आने के बाद उसे बांटा जाता था। अब लंबे प्रोसेस से निजात मिल गई है।
सभी जिलों में योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद इंदिरा आवास योजना की राशि अकाउंट में आएगी। 2015-16 के लिए योजना की राशि विभाग के पास पहुंच चुकी है।
- डा. अजय शर्मा, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग