इस विदेशी ने अपने रेस्टोरेंट में भारतीयों के लिए प्रवेश निषेध कर रखा है। अगर कोई चला भी गया तो उसे मेन्यू तक नहीं दिया जाता है। हिमाचल के कुल्लू जिले में यह मामला सामना आया है।
कुल्लू जिले के कसोल में कारोबार कर रहे विदेशी ने अपने रेस्टोरेंट में भारतीयों के लिए प्रवेश निषेध कर रखा है। मिनी इजराइल के नाम से मशहूर कुल्लू जिला के कसोल में एक विदेशी ने रेस्टोरेंट खोल रखा है, लेकिन इसमें भारत के लोगों का प्रवेश निषेध है।
अगर कोई चला भी गया तो उसे मेन्यू तक नहीं दिया जाता है। दरअसल, इसका खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया में यह वायरल हुआ।