फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! इस विदेशी रेस्टोरेंट में भारतीयों को नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इस विदेशी ने अपने रेस्टोरेंट में भारतीयों के लिए प्रवेश निषेध कर रखा है। अगर कोई चला भी गया तो उसे मेन्यू तक नहीं दिया जाता है। हिमाचल के कुल्लू जिले में यह मामला सामना आया है।
विज्ञापन


कुल्लू जिले के कसोल में कारोबार कर रहे विदेशी ने अपने रेस्टोरेंट में भारतीयों के लिए प्रवेश निषेध कर रखा है। मिनी इजराइल के नाम से मशहूर कुल्लू जिला के कसोल में एक विदेशी ने रेस्टोरेंट खोल रखा है, लेकिन इसमें भारत के लोगों का प्रवेश निषेध है।

अगर कोई चला भी गया तो उसे मेन्यू तक नहीं दिया जाता है। दरअसल, इसका खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया में यह वायरल हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल हुआ मामला

इसके बाद मणिकर्ण घाटी के कसोल स्थित रेस्टोरेंट की जांच शुरू हो गई है। एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ने इस सारे प्रकरण से पर्दा हटाया था। इसके बाद यह मामला फेसबुक पर वायरल हुआ है। इसका खुलासा होने के बाद पूरे सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है। इसके बाद डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने एसपी कुल्लू पदम चंद को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस की एक टीम ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन भी की है। बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट का संचालन भी इजराइल के कुछ लोग कर रहे हैं। हालांकि, संचालकों की दलील थी कि इस रेस्तरां में सिर्फ उनके सदस्य ही बैठ सकते हैं। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि उपायुक्त के आदेश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला गंभीर है, पूरी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें