फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में गायकी को बनाऊंगा कॅरिअर : अंकुश भारद्वाज

Mon, 24 Dec 2018 06:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में पहुंचना मेरा सपना था। इस मंच से देश-विदेश में पहचान मिली। आज जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसका यकीन नहीं हो रहा। यह कहना है इंडियन आइडल के फर्स्ट रनरअप रहे अंकुश भारद्वाज का।

विज्ञापन


अमर उजाला से दूरभाष पर हुई बातचीत में अंकुश ने बताया कि वे बॉलीवुड में गायकी को कॅरिअर बनाएंगे। इस मुकाम तक पहुंचाने वालों को निराश नहीं करेंगे। वे अपनी संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहते।

रिएलिटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, प्यारे लाल, सुरेश वाडेकर, बप्पी लहरी और अल्का याग्निक जैसी बड़ी हस्तियों के सामने अंकुश ने दमदार प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के गीतों का रिमेक कर दूंगा अपनी आवाज : अंकुश

उनके माता-पिता भी मुंबई स्टूडियो में उपस्थित रहे। शाहरुख खान के साथ संगीत जगत की बड़ी हस्तियों ने अंकुश की भरपूर सराहना की। अंकुश भारद्वाज शिमला के कोटगढ़ के लोश्टा गांव के रहने वाले हैं। 

अंकुश भारद्वाज ने बताया कि वे अपने पिता के पहाड़ी गीतों को रिमेक कर अपनी आवाज देना चाहते हैं। वे नववर्ष पर तीन जनवरी को कोटगढ़ पहुंचेंगे। फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतने से अंकुश के परिजनों के साथ क्षेत्रवासी खुश हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कोटगढ़ पहुंचने पर अंकुश का भव्य स्वागत होगा। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए अंकुश को सम्मानित किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें