फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड गेम्स में भारतीय हैंडबाल टीम ने रजत पदक पर जमाया कब्जा

Sun, 16 Jul 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के पेरिस में सात से 12 जुलाई तक हुई वर्ल्ड गेम्स में भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। संघर्षपूर्ण हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम पेरिस क्लब फ्रांस की टीम से मात्र एक अंक के अंतर से हार गई। 16 सदस्यीय की टीम में दो खिलाड़ी हिमाचल से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन


दोनों बिलासपुर स्थित मोरसिंघी में हैंडबाल नर्सरी से प्रशिक्षण लेती हैं। टीम के रजत पदक जीतने और दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से प्रदेश सहित मोरसिंघी गांव में खुशी की लहर है। पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की शिवानी ओर ज्योति ने फ्रांस में हुई वर्ल्ड गेम्स में सूबे का नाम चमकाया है।

उन्होंने कहा कि हैंडबाल कोच स्नेहलता निशुल्क बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाकर उनका भविष्य संवार रही हैं। वर्ल्ड गेम्स में भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला पेरिस क्लब फ्रांस से हुआ। इसमें भारतीय टीम ने विरोधी टीम को कड़ी टक्कर दी। इस मैच में भारतीय टीम को 21-20 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक देश की झोली में डाला। 
विज्ञापन


वहीं, पुरुष वर्ग में भी बिलासपुर मोरसिंघी नर्सरी के अखिल ओर कुनाल ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। पुरुष टीम भी क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस की टीम से 22-21 से हार गई। टीम के कोच सचिन चौधरी और मानवप्रीत सिंह रहे। मोरसिंघी पंचायत प्रधान

जगदीश ठाकुर ने महिला हैंडबाल खिलाड़ियों शिवानी, ज्योति, अक्षय, कुनाल, और पुरुष वर्ग के टीम कोच शिवजी संधू, जुगमिंद्र, महिला टीम के कोच सचिन चौधरी सुनील, मानव प्रीत तथा हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडे को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें