फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा नई पीढ़ी को संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने युवाओं को अपनी परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक बताया। इससे वह जिम्मेदार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार क्रांति अभियान का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, गायत्री परिवार के राज्य संयोजक वीके भटनागर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें