राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई
दिलवर के पैतृक गांव से लेकर तलाई तक 5 किलोमीटर की रेंज तक लोगों के आने-जाने की लंबी कतारें लगी हुई हैं। अभी दिलवर की अंतिम विदाई होने जा रही है। जहां पर प्रशासन और सेना की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी देश की रक्षा करते हुए शरहद पर दिलवर वीरगति को प्राप्त हुए हैं और आतंकियों को ढेर कर दिया है। दिलवर के बलिदान होने से उसकी मां की आंखें बेटे के जाने की जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इलाके में माहौल दिलवर के बलिदान होने के बाद पूरी तरह से गमगीन हो गया है।