फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सैनिकों की आकस्मिक मौत से शोक की लहर

Tue, 12 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
राजीव की शादी चार माह पहले ही हुई थी। उसके चचेरे भाई की शादी 21 अप्रैल को है।
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के दो सैनिकों की संदिग्ध मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार लीबिया में तैनात लाहड़ कोटलू गांव के 33 वर्षीय सैनिक रवि कुमार की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। लाहड़ कोटलू की प्रधान डिंपल कुमारी ने सैनिक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रवि काफी मिलनसार था जो अपने पीछे चार साल का बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन


रवि कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। वहीं श्रीनगर में एजूकेशन कोर में तैनात मण पंचायत के मण निवासी 30 वर्षीय हवलदार राजीव कुमार पुत्र नरेश कुमार की भी आकस्मिक मौत की सूचना है। हालांकि, अभी तक राजीव की मौत के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

बताया जा रहा है कि राजीव की शादी चार माह पहले ही हुई थी। उसके चचेरे भाई की शादी 21 अप्रैल को होना तय हुई है। इसमें शामिल होने के लिए राजीव भी आ रहा था। मण पंचायत के उप प्रधान राजीव कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि राजीव का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन


दोनों सैनिक युवा थे। एक की शादी चार महीने पहले हुई थी जबकि दूसरे की करीब पांच साल पहले। इस समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने कहा कि सैनिकों के निधन के बारे में उन्हें आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं है। फिर भी इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें