फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को डाक से भेजे जाएंगे टिकट

Mon, 02 Sep 2019 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैचों की सीरीज के एचपीसीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 15 सितंबर को होने वाले पहले मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को डाक और कूरियर से टिकट भेजे जाएंगे। ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए फिजिकल टिकट भेजने की व्यवस्था है। चार सितंबर के बाद टिकट बुक करवाने वालों को एचपीसीए के बॉक्स ऑफिस से मैच से एक दिन पहले स्वयं टिकट हासिल करने होंगे। मैच के लिए 750 और 1000 रुपये वाले सस्ते टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है।

विज्ञापन


1200, 1500, 2000, 2500, 3000 और 10 हजार रुपये के टिकट ही ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले दर्शकों को टिकट की कॉपी से ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। उधर, एचपीसीए प्रबंधक कर्नल एचएस मन्हास ने बताया कि भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए चार सितंबर के बाद ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी काउंटर में शुरू की जाएगी।

बार कोड से होगी स्टेडियम में एंट्री

दर्शकों को मिलने वाले टिकटों पर बार कोड अंकित होगा। स्टेडियम के अंदर दर्शकों को बार कोड से ही प्रवेश मिलेगा, जबकि बार कोड से किसी प्रकार से छेड़छाड़ होने पर दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। टिकट को क्रेता आगे बेच नहीं सकेगा। टिकट से प्रवेश उसी व्यक्ति को मिलेगा, जिसके नाम से टिकट खरीदा गया होगा।

स्टेडियम के स्टैंड के अनुसार टिकट का मूल्य
वेस्ट स्टैंड-3 -              750 रुपये 
ईस्ट स्टैंड-1 -              1000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2 -               1200 रुपये
नॉर्थ-1 स्टैंड -              1200 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड -               1200 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2 -               1500 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड -           1500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3 -                2000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1 -               2000 रुपये
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड -     2500 रुपये
पवेलियन टैरेस -            2500 रुपये
क्लब लॉज पवेलियन -    3000 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स -           10 हजार रुपये
विज्ञापन

मैच के बहाने कांगड़ा की वादियां निहारेंगे क्रिकेट प्रेमी

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है। क्रिकेट प्रेमी मैच से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक के लिए कमरे बुक करवा रहे हैं, ताकि मैच का लुत्फ उठाने के साथ वे कांगड़ा की हसीन वादियों को भी निहार सकें।

जानकारी के अनुसार भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच को लेकर धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में ऑक्यूपेंसी 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी तक यह ऑक्यूपेंसी कम है, लेकिन मैच नजदीक आते ही होटल व्यवसायियों को इसके बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं, पर्यटन निगम के कुनाल और धौलाधार को एचपीसीए ने चार दिन के लिए बुक करवा लिया है। मैच के दौरान निगम के इन दोनों होटलों में अन्य पर्यटकों को एक भी कमरा नहीं मिलेगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि अभी तक मैच को लेकर लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई है।

उन्होंने बताया कि हालांकि यह ऑक्यूपेंसी अभी थोड़ी कम है, लेकिन मैच नजदीक आते-आते इसमें बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रेमी होटलों में कम दिनों के लिए ही बुकिंग करवा रहे हैं। 

15 सितंबर को होने वाले मैच के चलते एचपीसीए ने चार दिन के लिए होटल कुनाल और धौलाधार की एडवांस बुकिंग की है। इन चार दिनों के लिए एचपीसीए ने सभी कमरों को बुक करवाया है। - अश्वनी सोनी, एजीएम, एचपीटीडीसी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें