फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों की गर्जना से सहमे लाहौल के लोग

Wed, 27 Feb 2019 06:45 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद बॉर्डर की तरफ लड़ाकू विमानों की आवाजाही तेज हो गई है। पीओके में हुई कार्रवाई के दौरान लाहौल घाटी में रात के अंधेरे में ही लोगों को लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी थी।

विज्ञापन


अब रात के अलावा दिनभर लड़ाकू विमानों की आवाजाही की गर्जना से लोग सहम उठे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि लड़ाकू विमानों की आवाजाही के दौरान उन्होंने पहाड़ों के पीछे धमाकों की आवाज भी सुनी। पूर्व बीडीसी सदस्य अनिल सहगल ने कहा कि बुधवार सुबह उन्होंने पीर पंजाल की चोटियों के पीछे जोरदार धमाके की आवाज सुनीं।

विज्ञापन

रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी

 हालांकि, पिछले दो दिनों से घाटी में लगातार रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। इसलिए खराब मौसम के बीच आसमान के बीच इन लड़ाकू विमानों को देखना आसान नहीं है।

बुधवार सुबह बॉर्डर के समीप पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को भारतीय वायु सेवा की ओर से मार गिराए जाने के बाद चीन से सटे बॉर्डर पर भी सेना और अर्द्धसैनिक बल मुस्तैद हो गए हैं। 

उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने कहा कि लोगों को इस तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लाहौल से होकर ही भारतीय वायुसेना के विमान गुजरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें